फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा के पहले दिन 567 अभ्यर्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दो पालियों में हुई टीजीटी परीक्षा के पहले दिन शनिवार को 567 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। कुल 4431 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी चौकसी बरती। सभी केंद्रों में पर्यवेक्षक के साथ स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

पहली पारी की टीजीटी परीक्षा सात केंद्रों में हुई। इसमें 2753 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 2404 परीक्षा में शामिल हुए और 349 गैरहाजिर हुए। दूसरी पाली की परीक्षा छह केंद्रों में हुई। इस पाली में कुल 1678 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1460 ने परीक्षा दी। 218 गैरहाजिर रहे।
सभी परीक्षा केंद्रों की दोनों पालियों की परीक्षा में पुलिस की चौकस व्यवस्था रही। गेट पर प्रवेशपत्र और आईडी चेक करने के बाद प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों में आंतरिक सचल दलों ने अभ्यर्थियों की विधिवत चेकिंग करने के बाद कक्ष में जाने दिया। परीक्षा कक्षों के अंदर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक बराबर निगरानी करते रहे। डीएम समेत सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का वाहन परीक्षा के दौरान फर्राटे भरते रहे।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे ने दोनों पालियों की परीक्षा में सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। इससे पहले सुबह नौ बजे जिला कोषागार से
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों को प्रश्नपत्र प्राप्त कराए। प्रश्नपत्रों के लिफाफे परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोले गए। डीआईओएस ने सभी केंद्रों में शुचितापूर्ण तरीके से नकल विहीन परीक्षा संपन्न होने का दावा किया है। परीक्षा रविवार को भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें