फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: राज्यमंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी मवेशी को बचाने में पलटी, दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी जख्मी

Sat, 21 Aug 2021 05:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

चालक शिवराम दीक्षित ने बताया कि जैसे ही वह सुजानीपुर गांव के सामने पहुंचे तो डिवाइडर पर लगे पौधों के बीच से एक भैंस अचानक हाईवे पर आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उन्होंने गाड़ी को बाएं ओर घुमाया तो वह अनियंत्रित होकर हवा में उड़ती हुई हाईवे से नीचे जाकर पलट गई।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी मवेशी को बचाने में पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के खागा में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा सिंह कटियार के काफिले को स्कॉट करते हुए कानपुर से आ रही पुलिस की गाड़ी मवेशी को बचाने में पलट गई। हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। हादसे के बाद जख्मी पुलिसकर्मियों को तुरंत गाड़ी से निकालकर पुलिस जीप व एम्बुलेंस से सीएचसी हरदो लाया गया।
विज्ञापन


सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। कानपुर पुलिस लाइन में तैनात एसआई श्याम सिंह, मुख्य आरक्षी शिवराम दीक्षित (चालक), सिपाही धीरज सिंह, अर्जेश सिंह, संदीप व गौरव यादव एक गाड़ी से राज्यमंत्री नीलिमा सिंह कटियार के काफिले को स्कॉट करते हुए कानपुर से खागा आ रहे थे।

चालक शिवराम दीक्षित ने बताया कि जैसे ही वह सुजानीपुर गांव के सामने पहुंचे तो डिवाइडर पर लगे पौधों के बीच से एक भैंस अचानक हाईवे पर आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उन्होंने गाड़ी को बाएं ओर घुमाया तो वह अनियंत्रित होकर हवा में उड़ती हुई हाईवे से नीचे जाकर पलट गई।
विज्ञापन


यह देख दूसरे पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत मौके पर पहुंचकर बाहर निकाला। घायल तीन पुलिसकर्मी शिवराम दीक्षित, धीरज सिंह व संदीप को स्कॉट में शामिल दूसरी गाड़ी से सीएचसी हरदो भेजा गया। जबकि श्याम सिंह व अन्य एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे। इन्हें मामूली चोट लगी थी। सभी का अस्पताल में प्राथमिक इलाज हुआ और इसके बाद वह कानपुर के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें