फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके से नकली शराब और शराब बनाने का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जिले में शराब ठेकों से मिलावटी शराब बेंची जा रही है। प्रयागराज के प्रवर्तन दल ने छापेमारी कर एक ठेके से मिलावटी शराब बरामद की है। सेल्समैन को मौके से गिरफ्तार किया गया है। ठेेके की महिला अनुज्ञापी और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर स्थित देशी शराब ठेके में नकली शराब बनाकर बेचने का गोरखधंधा चल रहा था। सूचना पर प्रयागराज प्रवर्तन सहायक आबकारी आयुक्त ओपी चौरसिया की टीम ने ठेके में शनिवार रात
छापेमारी की। दुकान से मिलावटी शराब टीम ने पकड़ी। शराब में पानी की मिलावट की जा रही थी। सेल्समैन सौरभ मिश्रा निवासी अलनापुर थाना मलवां को गिरफ्तार किया गया। ठेके से तीन हजार 183 पउवा पावर हाउस
विज्ञापन

ब्रांड, 618 टेट्रा पैक दबंग गोल्ड ब्रांड, 77 पावर हाउस ब्रांड के खुले पउवा, 49 नकली क्यूआर कोड, 146 खाली शीशियां, एक सूजा, शराब में मिलाने के लिए दो गैलन पानी और 37 हजार 150 रुपये बरामद हुए। पूरे माल
को आबकारी टीम ने जब्त किया। इसके बाद प्रवर्तन दल ने बिंदकी पुलिस को बुलाया। पुलिस ने सेल्समैन सौरभ मिश्रा को गिरफ्तार किया। टीम ने सेल्समैन, ठेका मालिक प्रेम सुधा और उसके बेटे नवनीत पटेल निवासी गुलाबपुर
थाना बिंदकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या ने बताया कि शराब ठेके का लाइसेंस निलंबित किया गया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी, मिलावटी शराब समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें