फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा फिर बनाएंगे भाजपा की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रविवार को मंडप गेस्ट हाउस में युवा समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा, बसपा पर निशाना साधा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशुदत्त द्विवेदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि आने वाले विधान सभा में सपा, बसपा का साफ हो जाएगा। राष्ट्रवादी युवाओं के बल पर इस बार भी चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुत से अधिक सीटें मिलेंगी। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में ब्राह्मणों की हितैैशी बताने वाली मायावती की भावनाओं को सभी लोग जानते हैं। इनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने की। संचालन जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील साहू, वैभव द्विवेदी, स्मिता सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, प्रकाश शर्मा, वरुण गोयल, विकास श्रीवास्तव बाबा, रोहित मिश्रा, शिववीर सिंह भदौरिया, प्रसून तिवारी, विमलेश पांडे, शिवाकांत सविता, कोमल सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सावन गुप्ता, आशीष तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें