फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री को दिया पीएम आवास दिलाने का झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों की सूची देखकर उन्हें मकान दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे युवक को जिला सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पकड़ा। शिकायतकर्ताओं से मिले फोन नंबर पर उन्होंने युवक से बात की। इस पर उसने राज्यमंत्री को भी पैसे देने पर पीएम आवास योजना के अंतर्गत मकान दिलाने का वादा किया। राज्यमंत्री ने डूडा के परियोजना अधिकारी (पीओ) को युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति डूडा ऑफिस से बनने वाली पीएम आवास के लाभार्थियों की सूची को देखकर ठगी कर रहा है। युवक सूची में चयनित लोगों का नाम, नंबर लेकर उन्हें फोन करता है और उनसे आवास दिलाने की गारंटी के नाम पर पैसा ले लेता है। लोग मकान पाने के लिए युवक को पैसा दे देते हैं, जबकि उनका नाम पहले से ही पात्रता सूची में होता है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने इसकी हकीकत पता करने के लिए मुहैया कराए गए मोबाइल फोन नंबर पर शनिवार को खुद फोन किया और कहा कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत एक मकान चाहिए। ठगी करने वाले युवक ने पहले नाम, पता पूछा, लेकिन जब बात पैसे की शुरू हुई तो युवक ने 100 फीसदी गारंटी ली कि उन्हें आवास योजना का लाभ वह दिला देगा।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद ने पीओ डूडा की क्लास लगाई और उन्हें नंबर देकर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री की ओर से यह अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति, किसी को भी आवास योजना के नाम पर रुपये न दे। अगर कोई रुपये की मांग करता है तो उसकी शिकायत उनसे करे।
सांसद कार्यालय प्रवक्ता व जिला मंत्री भाजपा शिवप्रताप सिंह ने बताया कि एक दिन बीत जाने के बाद भी परियोजना अधिकारी डूडा ने संबंधित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें