फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। शराब पीने से रोकने पर पति ने शुक्रवार रात पत्नी की पिटाई कर दी। विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर मजरे बोधीखेड़ा गांव निवासी बृजेेंद्र निषाद खेतीबाड़ी और मजदूरी करता है। वह शुक्रवार रात नशे में घर पहुंचा। बृजेंद्र की बेटी कोमल ने बताया कि पिता नशे में रात को मां मन्नो देवी उर्फ आरती देवी (40) को गाली-गलौज कर रहे थे।
मां ने शराब पीने और गाली-गलौज विरोध किया। जिसके बाद सभी लोग रात को सो गए थे। उन लोगों की शनिवार सुबह नींद खुली। मां को कमरे में पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से लटकता देेखा। मृतका के पिता रज्जू निषाद निवासी हाजीपुर हुसैनगंज और अन्य मायके पक्ष के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

रज्जू ने बताया कि शादी के बाद से लगातार बेटी को दामाद परेशान करता था। जिससे तंग आकर बेटी ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतका एक पुत्री कोमल(16),दो पुत्र विमलेश (10) और सर्वेश (6) है। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी की मौत के बाद पति का रो-रोकर हाल बेहाल दिखा। पुलिस शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जा रही थी। जान देने की बात कहते हुए भागकर कमरे की ओर पहुंचा। कमरे के अंदर से कुंडी बंद कर ली। पुलिस दौड़कर पहुंची। किसी तरह समझाने के बाद कमरे से बाहर निकाला। पड़ोसियों की देखरेख में पुलिस ने युवक को सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें