फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े तमंचा सटाकर नकदी व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से 17 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। घटना दोपहर के एक बजे के आसपास हुई। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के मंझनपुर भीमपुर गांव निवासी दिनेश सिंह पुत्र स्व त्रिलोक सिंह किसी काम से खागा गया हुआ था। बाइक से वापस आते समय दोपहर को जब वह सधुवापुर गांव के पास आया तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जेब में रखे 17 हजार रुपए व कीमती मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर खखरेरू राजकिशोर ने बताया कि लूट की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें