जोनिहा। युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी छोटेलाल उर्फ छोट्टन (28) पुणे में नौकरी करता था। होली पर वह गांव आया था और तब से यहीं घर पर रह रहा था। परिवार में मां छेद्दी देवी, पत्नी कुसमा देवी, दो बेटे अमन व रमन है।
उसके पिता चंद्रपाल का निधन हो चुका है। परिजनों के मुताबिक छोटेलाल पिछले कुछ समय से घर में होने वाले छोटे-छोटे झगड़ों से काफी परेशान था।
गुरुवार की शाम वह घर से निकलकर भगत का ताला पहुंचा और यहां एक जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। लोगों ने शव देखा तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजन भी बिलखते हुए वहां पहुंचे। छोटेलाल, पांच भाईयों में सबसे बड़ा था।