फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोअर्थी गानों का प्रयोग न करें, रंजिश पर रखें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। थाना परिसर में हुई बैठक में इंस्पेक्टर धाता संजय कुमार तिवारी ने कहा कि सभी पार्टियों के लोग दोअर्थी या जातिगत गानें न बजाएं। हुड़दंग भी न करें। अन्य थानों में हुई बैठकों में भी लोगों से होली व सबेबरात शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने कहा कि शुक्रवार को होली के साथ जुमे की नमाज भी है। एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं। अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो पुलिस को दें। बैठक में कुछ लोगों ने सुबह आठ बजे से तीन बजे दोपहर तक बालू, गिट्टी लदे वाहनों के नगर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की।
एसएसआई योगेंद्र पटेल, धरम सिंह, राहुल पांडेय, संजय सिंह, अवधेश सिंह, कमरुल हसन, अनन्त सिंह, चन्दन सिंह, वीरेंद्र केसरवानी, श्रीकृष्ण सोनी, मनोज सिंह, भानू प्रताप, कलीम, विवेक सिंह, मुकेश सिंह और लेखपाल अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि खागा के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाने में हुई बैठक में एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी व सीओ जीडी मिश्रा ने होली शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इंस्पेक्टर जयचंद्र भारती ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति गलत हरकत करते पाया गया तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
संवाद प्रतिनिधि जाफरगंज के अनुसार थाने में हुई बैठक में सीओ संजय सिंह ने होली, शब-ए-बरात पर्व शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की। नशे से दूर रहने के लिए कहा। यहां प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमरा, सत्तार हुसैन, घनश्याम दास गुप्ता, रमेश चंद्र दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, अरविंद दुबे, संदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें