फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट परीक्षा के पांच केंद्रों में दो-दो स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम अपूर्वा दुबे ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) की तैयारियों की समीक्षा की। 24 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में बने 19 केंद्रों में से पांच में दो-दो स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के आदेश दिए। परीक्षा की निगरानी के लिए शासन ने जिले में एक आईएएस अधिकारी को नोडल बनाया है। नोडल अधिकारी शनिवार को पहुंचेंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का समूह ग में चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 7784 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। डीएम ने अपने आवास में 24 अगस्त को दो पालियों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। 500 से अधिक अभ्यर्थियों वाले केंद्र में दो-दो स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के आदेश दिए।
दो स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होने वाले केंद्रों में महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय, बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम, सुंदरमती बालिका इंटर कॉलेज राधानगर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड शामिल हैं। इनके अलावा अन्य 14 परीक्षा केंद्रों में एक-एक स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में आयोग से तैनात एक पर्यवेक्षक परीक्षा की निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों में 50 प्रतिशत माध्यमिक और 50 प्रतिशत बेसिक स्कूल के कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें