फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरियांव हाईवे पर चालक के सामने से डीसीएम चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पिछले वर्ष नवंबर में थरियांव के पास हाईवे से डीसीएम चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर दर्ज कर ली। वारदात के बाद शिकायत लेकर पहुंचे चालक को पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर थाने से लौटा दिया था।
विज्ञापन

मैनपुरी जिला कुर्रा थाना क्षेत्र के जौराई निवासी सत्य प्रकाश सिंह का डीसीएम नरेश चंद्र चलाता है। सत्य प्रकाश ने बताया कि नौ नवंबर 2020 को नरेश डीसीएम लेकर जा रहा था। थरियांव पूर्वी बाईपास के पास हाईवे किनारे डीसीएम खड़ाकर झाड़ियों के पीछे शौच करने चला गया। इस बीच कानपुर की तरफ से कार से कुछ लोग पहुंचे। एक युवक डीसीएम के चारों ओर घुमा ड्राइवर सीट पर
बैठकर डीसीएम स्टार्ट कर दी। शोर मचाते हुए नरेश दौड़ा लेकिन तब तक बदमाश डीसीएम लेकर भाग चुके थे। चालक ने यूपी 112 पर सूचना देने के साथ डीसीएम की खोजबीन शुरू की। डीसीएम का पता नहीं लगने पर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर टरका दिया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को थरियांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी नंदलाल सिंह ने बताया डीसीएम चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें