फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल गेम के शौकीन हाईस्कूल छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
सौम्य प्रताप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। मुत्तौर कस्बे के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आवास में शुक्रवार शाम हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र मोबाइल गेम का शौकीन था और तीन दिन से तनाव में था। घटना के समय एएनएम मां पति के साथ ड्यूटी पर गई थीं। शाम को भाई-बहन कोचिंग से लौटे तो घटना की जानकारी हुई। ललौली पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर निवासी परमवीर सिंह की पत्नी विनय कुमारी मुत्तौर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात हैं। वह परिवार के साथ स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने आवास में रहती हैं। शुक्रवार सुबह वह पति को लेकर टीकाकरण ड्यूटी में गई थीं।
बेटा सौम्य प्रताप सिंह (16) सरस्वती विद्या मंदिर में हाईस्कूल का छात्र था। सौम्य का बड़ा भाई शौर्य प्रताप सिंह व बहन सौम्या सिंह शाम करीब छह बजे कोचिंग पढ़कर घर लौटे। दोनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। तभी दोनों ने धक्का देकर खिड़की खोली तो सौम्य को पंखे के सहारे फंदे पर लटकता देखा। यह देखकर दोनों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर मां और पिता पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पिता परमवीर सिंह ने बताया कि बेटा पिछले तीन दिन से स्कूल नहीं गया था और तनाव में दिख रहा था। उसे समझाने की काफी कोशिश भी की थी। स्कूल जाने का कोई दबाव भी नहीं डाला था। इसके बाद भी उसने यह कदम उठा लिया। सौम्य के साथियों ने बताया वह अक्सर ऑनलाइन मोबाइल गेम पबजी, फ्री फायर खेलता था। इसी वजह से उसका पढ़ाई में भी मन नहीं लगता था। कई बार गेम खेलते समय तनाव में भी आ जाता था। दतौली चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया की छानबीन में पता चला है कि सौम्य मोबाइल गेम का शौकीन था। तीन दिन से तनाव में चल रहा था। वह तनाव में क्यों था यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मोबाइल गेम इसकी वजह हो सकता है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें