फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत के मामले में आरोपियों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। छेड़खानी के आरोपियों से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली इंटर छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल की भी छानबीन कर रही है। पुलिस ने छात्रा के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली इंटर की छात्रा (17) ने गुरुवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा की मां ने गांव के ही दो किशोरों पर आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों से शुक्रवार को पूछताछ की है। आरोपियों और छात्रा के चचेरे भाई के बीच विवाद की बात सामने आई है। विवाद छेड़खानी को लेकर हुआ था। प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें