फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौली गांव की गोकशी में छह आरोपियों खिलाफ मुकदमा, एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थानाक्षेत्र के पौली गांव में गोकशी के मामले में आखिरकार पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टरों की टीम ने बरामद मांस का परीक्षण किया और सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

पौली गांव में नौ सितंबर की रात गोकशी की वारदात को अंजाम दिया गया था। सूचना पर थाने का फोर्स पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस ने मौके पर आरोपियों को पकड़ा था लेकिन उन्हें फिर छोड़ दिया था। शिकायत पर एसपी ने सीओ से जांच कराई और शुक्रवार को इस मामले में दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद खखरेरू पुलिस ने शुक्रवार रात गोकशी का मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी दीप नारायण सरोज की ओर से पौली गांव के फिरोज, हैदर अली, शमीम अहमद, अब्दुल समद उर्फ बुल्ला, गौहर, जैनुल हक के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पौली गांव मोड़ से 15 किलो मांस बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फिरोज को पकड़ा गया है। उसने साथियों के नाम कबूल किए हैं। फिरोज ने शुक्रवार को तमंचे के साथ पकड़े गए हैदर का नाम भी कबूला है। उसे भी नामजद किया गया है। मामले में सीओ सिटी संजय सिंह और एलआईयू टीम भी पौली गांव पहुंची और जांच की। ग्रामीणों से बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

खखरेरू। खखरेरू पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जल्द आरोपियों के पकड़ने का आश्वासन दिया है।
पौली गांव में हुए गोकशी के मामले में बजरंग दल हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय एडवोकेट व जिलाध्यक्ष पुष्कर साहू एडवोकेट के नेतृत्व में खखरेरू थाने का घेराव किया गया। पुलिस के विरोध में नारेबाजी की गई। पुलिस पर गोमांस छिपाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोपियों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस मौके पर गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला, उपाध्यक्ष राममिलन अग्रहरि, मंडल सलाहकार रामविलास मिश्रा, खागा तहसील युवा विंग अध्यक्ष विकास मोदनवाल, शिवाकांत मिश्रा, अनिल कुमार, अशोक कुमार, जीतू शुक्ला, राजू सोनकर, राजू तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, अभय सिंह और रितिक कुमार आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर। पौली गांव में गोकशी के मामले में पुलिसकर्मियों से सेटिंग कर आरोपियों को बचाने वाले दलाल का नाम मुकदमे में पुलिस नहीं ला सकी है। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी का नाम सामने लाने की बात कही है। आरोपी दलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी राजेश कुमार सिंह आदेश दे चुके हैं। थाना प्रभारी दीप नारायण सरोज ने बताया कि दलाल ने आरोपियों को छुड़वाने के लिए पुलिसकर्मियों से सौदेबाजी की है। उसका गोकशी से मतलब नहीं है। उसका विवेचना में नाम प्रकाश में लाया जाएगा। (संवाद)
खखरेरू। थानाक्षेत्र का पौली गांव गोकशी के लिए लंबे समय से चर्चित रहा है। यहां कई बार गोकशी पुलिस ने पकड़ी। इसके बावजूद इस पर प्रतिबंध नहीं लग सका। 2014 में पौली गांव के एक नाले में भारी मात्रा में मवेशी के अवशेष मिले थे। इसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी हेमंत ज्ञान दुबे को निलंबित किया गया था। भाजपा नेताओं ने जमकर बवाल काटा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें