फतेहपुर। फेसबुक पर दोस्ती के बाद कानपुर के युवक ने कक्षा आठ की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की छात्रा छह अगस्त को लापता हुई थी। परिजनों ने 14 अगस्त को राहुल गुप्ता निवासी पाली थाना नरवल कानपुर नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक संदीप तिवारी ने किशोरी को बरामद किया और शनिवार को आरोपी को ज्वालागंज चौराहे से गिरफ्तार किया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया आरोपी ने फेसबुक पर दोस्ती कर छात्रा को फंसाया था और अपहरण कर ले गया था। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
फतेहपुर। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सैमविल दास उर्फ सोनू पुत्र डेविड दास निवासी काकादेव कानपुर नगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)