फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी रंजिश के चलते पिटाई से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अतुल (26) गुरुवार रात अपने पुराने घर में दीपक जलाने जा रहा था। रास्ते गांव के ही पिता-पुत्र सहित चार पांच लोगों ने उसे हरिओम के दरवाजे पर घेरकर लाठी-डंडों से पीटा।
हमले की खबर सुनकर परिजन पहुंचे। परिजनों ने घायल अतुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर में शुक्रवार रात इलाज के दौरान अतुल की मौत हो गई। घटना की खबर से मृतक की पत्नी रमाकांती का हाल बेहाल हो गया। मां अखिलेश कुमारी ने बताया कि एक साल पहले आरोपियों ने फसल उखाड़ी थी।
जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में समझौते के लिए आरोपी दबाव बनाते थे। समझौते से मना करने पर आरोपियों ने बेटे पर हमला किया। अतुल का एक छोटा भाई आशू है। वह सऊदी मेें नौकरी करता है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पहले दो बार कर चुके हमला
आरोपी पक्ष के लोग दुस्साहसिक हैं। वह पहले भी गांव के कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। पहले तीन बार अतुल के साथ मारपीट कर चुके हैं। मां अखिलेश कुमारी ने बताया कि आरोपियों ने 12 अगस्त को रात बजे घर में तमंचा व लाठी डंडा से लैस होकर हमला किया था।
विज्ञापन

बहू व बेटी को भी मारापीटा था। उसका हाथ भी टूट गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी के साथ भी मारपीट की थी। तब पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। छह माह पहले भी बेटे के साथ मारपीट की थी। यदि पुलिस ने ठोस कार्रवाई की होती, तो आरोपियों के हौसले बुलंद न होते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें