फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। क्षेत्र के लाखीपुर गांव निवासी संजय सिंह की 26 वर्षीय पत्नी रूबी ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में रूबी के पिता घनश्याम सिंह निवासी जसपुरा थाना बांदा ने बताया कि उन्होंने रूबी की शादी पांच साल पहले की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया है। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि रूबी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने दी जान
फतेहपुर। थरियांव के ग्राम फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक वृद्ध ने प्रयागराज एक्सप्रेस से कटकर आत्महत्या कर ली। वह भगवा रंग के कपड़े पहने था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

युवती ने तेजाब पीया
फतेहपुर। मलवां थानाक्षेत्र के खरगू सरायं में शनिवार दोपहर परिजनों से विवाद के बाद असलम की पुत्री पीजा ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें