फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़े भरे रास्तों से वोट डालने जाएंगे मतदाता

विज्ञापन
सौंह गांव का दलदल व कीचड़ से भरा मार्ग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ऐसे गांव हैं, जहां पक्की सड़कों का नामोनिशान नहीं है। ऐसे में कई मार्ग दलदल में तब्दील हो चुके हैं। इन गांवों की सड़कें बनवाने की मांग कर रहे ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उन्हें एक बार फिर इस आश्वासन की सड़क पर अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करना है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के सौंह, चित्तापुर, जनता, जाफराबाद, फरीदपुर सहित दर्जनों गांव के मार्ग पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुके हैं। हर बार चुनाव के समय वोट मांगने के लिए आने वाले जनप्रतिनिधियों इन सड़कों को बनवाने का आश्वासन दिया।
चुनाव जीते, तो इस ओर लौट कर नहीं आए। हालात ये हैं कि इन गांवों के मुख्य मार्गों की हालत बद से बदतर है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की वजह से सड़कों में कीचड़ हो जाता है। इसमें दो पहिया वाहन लेकर जाना जोखिम भरा होता है।
विज्ञापन

महरहा के श्रवण कुमार शुक्ला का कहना है कि गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरीके से गड्ढों में तब्दील है। यह मार्ग गांव को प्रयागराज हाईवे से जोड़ता है। इससे जैतीखेड़ा, खजुरिहन पुरवा के मतदाता वोट डालने आते हैं। जर्जर मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण हादसों का भय बना रहता है।
सौंह गांव के सर्वेश कुमार का कहना है कि गांव के अंदर का रास्ता दलदल में तब्दील है। यह मार्ग प्राथमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ को जोड़ता है। मार्ग दुरुस्त कराने की मांग पिछले विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने किया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी रास्ते से मतदान करने जाना होगा।

सर्वेश कुमार। संवाद- फोटो : FATEHPUR

श्रवण कुमार शुक्ला। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें