स्थापना दिवस मानेते एनसीसी के यूपी 60वीं बटालियन के कैडेट व अधिकारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। 60वीं बटालियन एनसीसी ने 73वां स्थापना दिवस मनाया। रविवार को तेलियानी ब्लाक के समीप स्थित कार्यालय में कमान अधिकारी कर्नल ओपी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कैडेटों ने एनसीसी गीत गाया। इसके बाद शस्त्र सलामी दी गई।
स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कमान अधिकारी ने कैडेट्स को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के संदेश दिया। कहा कि इस भावना को सभी कैडेट्स दिनचर्या में शामिल करें।
एनसीसी की स्थापना 16 नवंबर 1948 को हुई थी। एनसीसी का लक्ष्य एकता और अनुशासन है। एनसीसी का ध्वज तीनों सेनाओं के रंग से मिलाकर बना है। एनसीसी का दायित्व समाज सेवा से लेकर प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करना है। इस मौके पर एनसीसी के जवान और कर्मचारी मौजूद रहे।