फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा और भांजे के साथ होने के पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रापर्टी कारोबारी हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मृतक और उसके भांजे के साथ होने के साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शहर के शांतिनगर की एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है।
विज्ञापन

कैमरे में सिमकार्ड खरीदते दोनों दिखे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक सिमकार्ड भांजे के पास था, दूसरा युवती के पास था। उन दोनों के बीच बात होती रही है। पुलिस भांजे को हत्या और करीबियों को साजिश का आरोपी बना सकती है। पुलिस रविवार को मामले का खुलासा कर सकती है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी शिवशरण सिंह यादव प्रापर्टी कारोबारी की सात फरवरी को थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा गांव गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी बीना ने अतरहा गांव के गोरेलाल को घटना में नामजद किया था। पुलिस ने गोरेलाल और उसकी बेटी से लंबी पूछताछ के बाद मृतक के भांजे को पकड़ा है। पुलिस के शक की सुई भांजे पर आकर टिकी है।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में भांजे ने हत्या करना कबूला है। जिसके बाद पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। विवेचक अमर सिंह रघुवंशी शनिवार दोपहर शांतिनगर स्थित सिमकार्ड विक्रेता की दुकान पहुंचे।
दुकान के सीसीटीवी फुटेज में प्रापर्टी कारोबारी भांजे के साथ दिखा है। जहां शिवशरण की आईडी से घटना के दिन दो सिमकार्ड खरीदने का पता चला है। पुलिस का दावा है कि एक सिमकार्ड भांजे ने रख लिया था।
दूसरा सिमकार्ड युवती को पहुंचा दिया था। दोनों ने हत्याकांड के बाद रात को आपस में बात करने के लिए इन नंबरों का इस्तेमाल किया है। पुलिस को भांजे के हत्याकांड में जुड़ी एक महिला से नजदीकी संबंध होना बताया जा रहा है।
हत्याकांड की रात प्रापर्टी कारोबारी के साथ भांजे के साथ होने के साक्ष्य मिले हैं। जिससे पुलिस खुलासे के करीब पहुंची है। विवेचक ने बताया कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें