फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारोपी की तलाश में खाली हाथ लौट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। चाकू से गोदकर पत्नी का हत्या करने के आरोपी पति को सात दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे गई टीम खाली हाथ लौट आई है। वहां भी आरोपी का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सदर बाजार मोहल्ला निवासी राकेश वाल्मीकि की पुत्री पूजा (22) की शादी चार साल पहले रंजीत निवासी रारी कोतवाली बिंदकी के साथ हुई थी। वह पति से विवाद के चलते मायके में रहती थी।
पांच फरवरी की शाम पूजा घर में बैठी थी। इस दौरान रंजीत वहां पहुंचा था। उसने बातचीत के दौरान पूजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था। जिसमें पूजा की मौत हो गई थी। हत्याकांड के बाद रंजीत मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन

मृतका की मां शांति देवी ने बताया कि पुलिस दामाद को सात दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्यारोपी के गांव के लोग महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं।
जहां शरण लेने की खबर पर पुलिस टीम वहां हुई थी, लेकिन पुलिस को हत्यारोपी का सुराग नहीं लगा है। चर्चा है कि हत्यारोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें