फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत,साथी घायल

विज्ञापन
धर्मराज निषाद की फाइल फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के मुत्तौर कस्बे के पास शनिवार रात बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांदा जिले कनवारा कोतवाली क्षेत्र के छावनी दरदा निवासी धर्मराज निषाद (25) बाइक से 21 जनवरी को ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुरवा गांव शादी समारोह में आया था।
समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार शाम करैहा गांव स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी करने वाले अपने मित्र काली निषाद (22) निवासी चिल्ला बांदा के पास मिलने गया था।
विज्ञापन

दोनों रात को खाने-पीने के बाद मुत्तौर कस्बा की ओर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने धर्मराज को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर मृतक का पिता छोटेलाल और मां सुकला देवी बदहवास हो गईं। मृतक के बड़े भाई गोविंद ने बताया कि धर्मराज गुजरात के राजकोट में मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले गांव लौटा था।
पलटूपुर गांव शादी में शामिल होने आया था। भाई ने बताया कि उसके भाई का रुपयों का लेनदेन था। उसकी हत्या भी जा सकती है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि मौत हादसे के चलते हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें