फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर में एंबुलेंस कर्मियों ने कराए पांच सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
तिमारदार को बच्चा सौंपते एंबुलेंश कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बुधवार रात 108 और 102 एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए वरदान साबित हुई। रात में एंबुलेंस कर्मचारियों ने छह सुरक्षित प्रसव कराए।
विज्ञापन

एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सूबेदार, पायलट रूपकुमार ने अपनी समझदारी और आशा के सहयोग से प्रसूता लक्ष्मी देवी पत्नी सचिन कुमार निवासी मलांव, सुशीला देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी टीकरी, पूजा देवी पत्नी दीप कुमार निवासी मीसा का सुरक्षित प्रसव कराने के बाद सरकारी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया।
इसी प्रकार हसवा क्षेत्र की 102 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अखिलेश कुमार और पायलट मदन कुमार ने प्रसव पीड़ित महिला लालसा देवी पत्नी रोहित कुमार निवासी मेढ़ी का पुरवा का प्रसव कराकर हसवा पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहानाबाद की 102 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन कुलदीप कुमार और पायलट धर्मेंद्र कुमार ने रचना देवी पत्नी नरेंद्र कुमार का सुरक्षित प्रसव कराकर पीएचसी देवमई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हसवा स्वास्थ्य केंद्र से रेफर सोनी देवी पत्नी पिंटू निवासी मीसा को एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन सीलू देवी बिलंदा मोड़ के पास पायलट मदन के सहयोग से प्रसव कराया। जिले के प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी जिला एंबुलेंस प्रभारी अंकित, विवेक और मनीष ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें