फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से 70 हजार नगदी, तीन लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
राधानगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। किसान के घर का ताला तोड़कर 70 हजार नकद और तीन लाख के जेवरात चोरों ने पार कर दिए। परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। चोरों ने पड़ोसी के घर का भी गेट बाहर से बंद कर दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

राधानगर चौकी अंतर्गत राजनगर मोहल्ला निवासी नरपत पाल किसान हैं। वह पत्नी के साथ बहलोलपुर गांव बुधवार को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
पड़ोसी देवशरण पाल के घर का बाहर से गेट बंद था। गुरुवार सुबह पड़ोसी ने आसपास के लोगों से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद देखा, तो नरपत पाल के गेट का ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होंने पड़ोसी को मामले की जानकारी दी। नरपत के बांदा जिले में तैनात रेलवे कर्मी पुत्र इंद्रजीत ने बताया कि चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर 70 हजार रुपये नकद और तीन लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए हैं।
उनका बड़ा भाई संजीव कुमार पाल लखनऊ में हेड कांस्टेबल और छोटा भाई कमलजीत पाल प्रयागराज में पुलिसकर्मी है। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह जांच करने पहुंचे। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें