फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ और लिपिक के निलंबन की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। क्रम तोड़कर अपने चहेते लाभार्थी को पीएम आवास देने पर वीडीओ और पटल प्रभारी लिपिक के निलंबन की संस्तुति की गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

मामला धाता ब्लाक की अकिलपुर ऐराना ग्राम पंचायत का है। यहां तैनात वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) विजय कुमार सरोज ने अपने नजदीकी व्यक्ति को पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए योजना का क्रम तोड़ दिया। बानगी के तौर पर लाभार्थियों की सूूची में दसवें नंबर के व्यक्ति को छोड़कर उसके स्थान पर ग्यारहवें नंबर के व्यक्ति को आवास दिया गया।
इसकी जानकारी जब अपनी बारी का इंतजार कर रहे लाभार्थी को लगी तो उसने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस पर उन्होंने संबंधित वीडीओ और ब्लाक के पटल प्रभारी लिपिक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीडीओ रमेश चंद्रा ने वीडीओ विजय कुमार सरोज और संबंधित पटल प्रभारी लिपिक के निलंबन की संस्तुति करते हुए दोनों को आरोप पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें