अमौली। नोन नदी में नहाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांगपुर गांव निवासी शुभम (22) गुरुवार को औरा निस्फी गांव के पास नोन नदी में नहाने के लिए अपने साथियों के साथ पहुंचा। नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया तो दोस्तों ने शोर मचाकर मदद मांगी।
शोरगुल सुनकर स्थानीय मल्लाह मदद के लिए आ गए और उन्होंने खोजबीन शुरू की। चार घंटे के बाद शव नदी से बरामद हो गया। परिजन उसे सीएचसी अमौली ले गए। जहां डॉक्टर ने शुभम को मृत बताया।
हादसे को लेकर मां राजेश्वरी, छोटी बहन शिवानी, छोटे भाई निहाल व सत्यम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शुभम ने हालही में कौह डिग्री कालेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।