फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से शुरू हो जाएगी आरटीपीसीआर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में कोरोना आरटीपीसीआर जांच अगले महीने से शुरू हो जाएगी। आरटीपीसीआर लैब मदनमोहन नेत्र चिकित्सालय के नए भवन में बन रही है। लैब शुरू होने के बाद कोरोना की जांच रिपोर्ट आठ घंटे में ही उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी स्तर पर बच्चों के लिए पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। कई यूनिट संचालित करने के लिए डॉक्टर व अन्य स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा चुका है। तीसरी लहर को बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। ऐसे में बच्चों को पर्याप्त उपचार की व्यवस्था में स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है।
जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट से आपूर्ति की तैयारी हो गई है। सीएचसी पीएचसी स्तर पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। इन्हीं तैयारियों के तहत मदनमोहन नेत्र चिकित्सालय में आरटीपीसीआर जांच लैब बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस लैब के बनने के बाद कोरोना की जांच जिले में ही होगी और रिपोर्ट भी आठ घंटे में उपलब्ध हो जाएगी। अभी जांच रिपोर्ट चार से पांच दिन में मिल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. प्रभाकर ने बताया कि यह लैब अगले महीने में चालू करने की तैयारी है। लैब शुरू होने से कोरोना की आरटीपीसीआर जांच जिले में ही होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें