फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक बारिश में चरमराई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कहीं पर मशीनों में फाल्ट हुआ तो कहीं तार टूटकर गिर गए। शहर की बिजली आपूर्ति तो रात में ही बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की बिजली दोपहर के बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश में शहर के नउवाबाग, अस्ती, गड़रियनपुरवा की 11 हजार केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने रात में ही जाकर फाल्ट सही किया। पनी मोहल्ले की रात को एक घंटे बिजली बंद रही। वहीं, थरियांव उपकेंद्र के मंडासराय फीडर में फाल्ट होने से सुकुई, सेमरा, घूरी की बिजली रात से दोपहर तक बंद रही। लाइनमैन बुधवार सुबह फाल्ट सही किए, तब 12
बजे बिजली आपूर्ति हुई। इसी प्रकार, खागा क्षेत्र में 11 केवीए लाइन का खंभा झुक गया और लाइन में फाल्ट हो गया। इससे आपूर्ति बंद हो गई। दोपहर को रस्सा से खींच कर खंभे को सीधा किया गया और आपूर्ति बहाल हुई। वहीं, किशनपुर उपकेंद्र के नरैनी फीडर का तार टूट गया। इससे आपूर्ति बंद रही। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश के कारण फाल्ट हुआ था, जिसको अवर अभियंताओं ने सही करा दिया है।
विज्ञापन

चौडगरा। शाहजहांपुर फीडर आउटगोइंग मशीन में सोमवार को हुए फाल्ट को सही कर दिया गया है। 48 घंटे बाद फीडर से जुड़ें गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। शाहजहांपुर फीडर में सोमवार शाम अचानक ब्लास्ट हुआ और इससे जुड़े 25 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई थी। अवर अभियंता कालूराम यादव मशीन को सही कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। (संवाद)
बहुआ। ठिठौरा गांव के पास 33 केवीए लाइन का टूटा खंभा दो दिन बाद लग गया है। इस लाइन से जुड़े दोनों उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम बहाल हो गई और दो दिन बाद बिजली आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ और दतौली उपकेंद्र को एक ही 33 केवीए लाइन से आपूर्ति होती है। सोमवार दोपहर के बाद चार बजे 33 केवीए लाइन का खंभा टूट गया था। जेई अमित कुमार का कहना है कि टूटे खम्भा के स्थान पर दूसरा खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें