फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में नौकरी को अब सीधी भर्ती

Thu, 07 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के  लिए सरकारी एंबुलेंस में ईएमटी और पायलट पदों पर भर्ती होने का बेहतरीन मौका है। जिले के युवा अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर उठा सकते हैं। पुलिस लाइन में भर्ती के पहले दिन अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। अभ्यथियों की परीक्षाएं संपन्न कराई गई।
विज्ञापन


 
बता दें कि परीक्षा प्रदेश सरकार से से चालू की गई 500 एंबुलेंस के लिए फतेहपुर और अमेठी जिले में भर्ती हो रही है। पुलिस लाइन पर योजना के अधिकारियों ने सीधी भर्ती चालू की है। एंबुलेंस में आवश्यक पद इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशिएन और पायलट का है।

 
एचआर शशांक बाजपेयी ने बताया कि ईएमटी पद के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग और बीए-बीएससी होनी चाहिए। वहीं पायलट पद के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा आठ और भारी वाहनों को तीन माह पुराना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक योग्यता और निवास सबंधी प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। प्रमाणपत्र देखने के बाद पहले काउंटर में आवेदन पत्र मिलेगा। आवेदन के साथ सारे प्रमाणपत्र दूसरे काउंटर में दिखाने होगे।


वहीं फार्म जमा कर अभ्यर्थी को बार कोड दिया जाएगा। कोड के बाद अभ्यर्थियों की परीक्षाएं शुरू कराई। ईएमटी और पायलट की पहली शिफ्ट में 176 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 11 ईएमटी पद और 23 अभ्यर्थी पायलट के लिए क्वालीफाई हुए हैं। वहीं दूसरी शिफ्ट में 276 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।

 
आज भर्ती का अंतिम मौका - पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के लिए बृहस्पतिवार को सीधी भर्ती का अंतिम मौका होगा। दोनों पदों के लिए सुबह नौ से शाम चार बजे तक भर्ती की जाएगी। दोनों पदों में पायलट पद के अभ्यर्थी भाग्य अजमा सकेंगे। ईएमटी पद पर सफल होने वाले अभ्यर्थी की एक साल ट्रेनिंग होगी।


ट्रेनिंग के दौरान 5400 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दस हजार रुपये मिलेंगे। वहीं पायलट पद में सफल होने वालों को दस हजार रुपये प्रतिमाह ज्वाइनिंग के साथ ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें