नगर के तहसील रोड कृष्णागंज निवासी प्रमुख व्यवसायी भाजपा नेता दिनेश तिवारी के इंजीनियर बेटे रोहित का शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को ढंाढस बंधाने केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के लोग पहुंचे।
कंप्यूटर इंजीनियर रोहित लखनऊ में एक ब्रांडेड पेंट कंपनी में कार्यरत था। उसका स्थानांतरण दिल्ली हो गया था। वह इस संबंध में तबादले का पत्र लेकर बिंदकी आ रहा था। शनिवार भोर पहर कानपुर के यशोदा नगर बाईपास पर रोडवेज बस से उतरते ही पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने जान ले ली। खबर मिलते ही घर में रोना पीटना मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर आया तो घरवालों के विलाप से लोगों की आंखें भर आईं। अंतिम संस्कार माता चंद्रिका गंगा घाट में किया गया।
शव यात्रा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, भाजपा नेता अनिल गुप्ता चार्ली, अवधेश मिश्रा, पुरुषोत्तम ओमर, अनिल त्यागी, मधुराज विश्वकर्मा, दिनेश लोहिया, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता, राजेश ओमर, सफी अहमद चीनियर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता उर्फ कल्लू लोहिया, योगेश गुप्ता उर्फ पप्पू, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, राजकुमार गुप्ता उर्फ चुइयां, वेद उमराव सहित काफी लोग शामिल हुए।