दुकानदार से घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के पन्ना मार्केट इलाके में व्यापारी नेता मनोज गुप्ता की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों के कपड़े और नकदी पार कर दी। व्यापारी नेता की दुकान में र्हुई वारदात से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है।
पीरनपुर मोहल्ला निवासी सोनू व्यापारी नेता मनोज गुप्ता की लांड्री की दुकान चलाता है। वह बुधवार सुबह करीब दस बजे दुकान खोलने पहुुंचा। शटर खोलते ही दुकान का सारा माल गायब देख उसके होश उड़ गए। दीवार पर सेंध लगी देखकर मनोज गुप्ता को खबर दी।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इलाकाई व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। मनोज ने बताया कि दुकान से 72 पीस साड़ियां, तीन सेट लहंगा चुनरी, दो पीस शेरवानी, पांच कोट, 17 पीस पैंट शर्ट व गोलक में रखी पांच हजार रुपये की नकदी गायब है। उनकी दुकान के बगल से मार्के ट की दुकानों की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हैं। उसी दीवार पर सेंध लगाई गई है। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।