फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से व्यापारी की हत्या की आशंका

Thu, 09 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में असोथर के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असोथर थाने के कस्बे में व्यापारी आशीष केशरवानी हत्याकांड के मामले में डाक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। इससे जहर खिलाकर मारे जाने की आशंका पैदा हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही पुष्टि हो सकेगी। हालांकि पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन



बता दें व्यापारी आशीष केशरवानी (38) का मंगलवार को पुलिस ने घर से शव बरामद किया था। उसके कमरे में लाश बिस्तर पर पड़ी मिली थी और ताला बाहर से बंद था। इससे पुलिस की जांच हत्या की ओर घूम गई। पुलिस ने शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ की वजह से मौत होना माना जा रहा है। डाक्टरों ने बिसरा जांच के लिए भेजा है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि नाक और कान में मिले चोट के निशान घरों में होने वाले जीव जंतु के काटने से हो सकते हैं। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पत्नी कल्यानी ने बताया कि उसे पति मायके से नहीं ले जा रहे थे।


पति तैयार होते तो एक देवर रोक देता था। उससे शनिवार को पति मिलने आए थे। इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। उसे मारपीट कर वापस चले गए थे। वह शराब का भी सेवन नहीं करते थे। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हत्या के बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें