फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगा नाले में कूदा पूर्व बीडीसी सदस्य

Thu, 09 Nov 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शराब के लती पूर्व बीडीसी सदस्य ने परिजनों से झगड़ा कर खुद को आग लगा लिया। आग की लपटों से घिरने के बाद सामने पानी भरे नाले में कूद गया। उसे किसी तरह बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र के रामरतन पासवान का बेटा राजबहादुर (36) पूर्व बीडीसी सदस्य है। परिजनों ने बताया कि कई साल से शराब का लती है। शराब के नशे में बुधवार की देर रात घर पहुंचा। गेहूं बेचकर शराब पीने की बात पर पिता ने उसे फटकार लगाई। दोनों के बीच विवाद हो गया।

बीच बचाव करने के लिए पत्नी सोमवती आई तो राजबहादुर ने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान राजबहादुर ने जलता हुआ चिराग खुद पर डालकर आग लगा ली। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन उसे बचाने के लिए रजाई कंबल लाने लगे। तभी उसने घर के सामने स्थित नाले में छलांग लगा दी। कई लोगों की मदद से नाले से बाहर निकाला गया। परिजनों ने उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें