मोहर्रम में ताजिया देख रही युवतियों की वीडियो
क्लिप बनाने का विरोध करने वाले परिजनों की शोहदों ने पिटाई कर दी। पुलिस
ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित तीन युवकों का मेडिकल कराया
है। घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है।
पीरनपुर मोहल्ले में रविवार की
रात मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। वहां पर काफी संख्या में भीड़ थी।
मोहल्ले की तीन युवतियां भी ताजिया देखने परिजनों के साथ गई थी। कुछ शोहदे
उनकी मोबाइल पर वीडियो क्लिप बना रहे थे।
यह देखकर युवतियों के परिजनों ने
विरोध किया। दुस्साहसिक शोहदे उनसे भिड़ गए। दोनाें पक्षों के बीच मारपीट
शुरू हो गई। तभी शोहदों के और साथी इकट्ठा हो गए। शोहदों ने युवतियों के
परिजनों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की।
घटना से अफरा तफरी मच गई। खबर पर
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर शोहदे फरार हो गए। पुलिस ने
घायल आसिफ, मोहम्मद रफी, शाहरुख का मेडिकल परीक्षण कराया है।
पुलिस ने
फिरोज, शानू, शेख, सलमान, पोर्टर समेत आधा दर्जन आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज की है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही
है ।