फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। पत्नी से विवाद के चलते गुरुवार तड़के पति ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शिवरतन पासवान का बेटा संतोष कुमार (30) पांच भाइयों में छोटा था। वह परिवार के साथ अलग रहता था। भोर पहर उठने के बाद घर में हैंडपंप से पानी भरा। किसी काम के लिए पत्नी गुड़िया देवी को जगाया। वह बिस्तर से नहीं उठी। उसके बाद कमरे में चला गया। करीब घंटेभर बाद पत्नी ने कोठरी में पति का नायलन की रस्सी के फंदे से शव लटकता देखा। पत्नी की चीख पुकार पर मां दुलरिया और भाइयों का परिवार पहुंचा। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। भाई चंद्रशेखर ने बताया कि छोटे भाई और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आठ माह पहले अचानक गुड़िया बच्चों को लेकर कहीं चली गई थी। दो माह पहले लौटकर आई थी। एक रिश्तेदार अक्सर घर आता जाता था। उसके आने जाने का संतोष विरोध किया करता था। इसी तनाव में आकर भाई ने आत्महत्या की है। मृतक के दो मासूम बच्चे एक सात साल का बेटा अभिषेक और चार साल की बेटी महिमा हैं। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि दंपति के बीच आपसी कलह रहती थी, तभी पति ने जान दी है। घरेलू कलह की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
1- फाइल फोटो संतोष कुमार
2- घर में शव के पास रोते बिलखते परिजन

पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी
- किसी रिश्तेदार से मिलने पर एतराज जताता था पति
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या एवं परिचय
3- फाइल फोटो राजेंद्र सिंह
4- रोती बिलखती पत्नी व परिजन
5- थाने में हत्यारोपी भाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें