फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का मोबाइल लूटने की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा का मोबाइल लूटने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल लूटने की कोशिश की। छात्रा ने बदमाशों को पकड़ना चाहा तो वह बाइक के साथ करीब 30 मीटर तक घसीट ले गए। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


शहर के नासिरपीर मोहल्ला निवासी ब्रह्म प्रकाश द्विवेदी की बेटी आकांक्षा (बीए फाइनल की छात्रा) बुधवार की शाम शादीपुर चौराहे से घर की तरफ जा रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल लूटने की कोशिश की। छात्रा ने लुटेरों को पकड़ लिया तो वह उसे 30 मीटर तक घसीटते चले गए थे। इससे छात्रा चुटहिल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- बाइक सवार लुटेरे 30 मीटर छात्रा को घसीट ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें