फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों की मां ने आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बच्चों की मां ने आग लगाकर जान दी
विज्ञापन


फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव में पांच बच्चों की मां ने शुक्रवार की भोर आग लगाकर जान दे दी। महिला का पति से शराब पीकर घर आने पर विवाद हुआ था। पहले मायके व ससुराल पक्ष में विवाद हुआ था। बाद में समझौता हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।

गाजीपुर थाने के मलाका गांव निवासी श्रीचंद्र की बेटी नीलम की शादी 20 साल पहले मंझूपुर गांव के फूलचंद्र उर्फ बउवा से हुई थी। नीलम के पांच बच्चे विनीता, नैन्सी, मानसी, हिमांशी, नवनीत हैं। फूलचंद्र खेती करते हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि फूलचंद्र कुछ सालों से शराब का लती हो गया। शराब पीकर घर में हंगामा करने पर गुरुवार को नीलम से रात में विवाद हो गया। भोर पहर रसोई में के रोसिन उड़ेलकर नीलम ने आग लगा ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन नीलम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। यहां से रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में नीलम की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर वापस आ गए। मायके से आए भाई कल्लू ने बताया कि उनका कोई आरोप नहीं है। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

- शराब पीने को लेकर पति से हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें