फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूट करने वाले दो लुटेरों को आरपीएफ ने प्रयागराज कोर्ट में पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वीवीआईपी ट्रेनों में लूट के आरोपियों को आरपीएफ व करनाल पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रयागराज की रेलवे कोर्ट में पेश किया। आरपीएफ के उपनिरीक्षक संजय तिवारी टीम के साथ रविवार को करनाल गए थे। जेल में बंद संजू व विशाल को वहां से लाकर प्रयागराज रेलवे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

शामली जिले के झिनझान थानाक्षेत्र के खानपुर कला निवासी संजू और विशाल ने 11 जनवरी 2020 को कुरुस्तीकला व मलवां रेलवे स्टेशन के बीच में चेन पुलिंग करके इंटरसिटी को रोका था। सिग्नल न मिलने से खड़ी हुई राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति और गरीब रथ एक्सप्रेस में चढ़कर इन लोगों ने लूटपाट की थी। रेलवे पुलिस ने सबूत के आधार पर संजू और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इन दोनों पर करनाल के आरपीएफ थाने में चार और मुकदमे दर्ज हैं। प्रयागराज रेलवे कोर्ट में मंगलवार को इनकी पेशी हुई। इनको आरपीएफ टीम के साथ करनाल पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि रेलवे कोर्ट में पेशी के बाद करनाल जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें