फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुआ पीएचसी में भीड़ ने किया हंगामा, पुलिस ने शांत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। पीएचसी में सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण कराने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीएचसी में अफरातफरी फैल गई। भीड़ ने अव्यवस्था होने का आरोप लगाकर हंगामा काटा और गाली गलौज की। पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन

पीएचसी बहुआ में टीकाकरण के लिए दो काउंटर खुले हैं। एक काउंटर महिलाओं व दूसरा काउंटर पुरुषों के लिए खोला गया है। जहां सुबह से ही भीड़ लगी। पीएचसी के बाहर धूप में लोग लंबी लाइन लगाए रहे। धूप में खड़े लोगों को इंतजार बर्दाश्त नहीं हुआ।
पहले टीका लगवाने की चक्कर में धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान हो हल्ला शुरू हो गया। पीएचसी के किसी कर्मचारी ने लोगों को शांत रहने के लिए कहा, तभी भीड़ ने गाली गलौज की और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना पर बहुआ चौकी इंचार्ज प्रवीण दुबे पहुंचे। पुलिस ने डंडा पटक कर लोगों को लाइन में लगाया और दो पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया। जिसके बाद 450 लोगों को टीका की डोज लगाई गई। काफी लोग निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

गंगईपर पर निवासी अनिल, सूरज, राजेश ने बताया कि अस्पताल में अव्यवस्था हावी रही। लोगो को इंजेक्शन लगवाने के लिए कई एक से दो घंटे इंतजार करना पड़ा। तब जाकर कही टीका लग पाया। बहुआ पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर सत्यम गुप्ता ने बताया कि भीड़ अधिक होने की वजह से टीकाकरण करने में देर हो गई थी। जिसकी वजह से भीड़ ने हंगामा किया। पुलिस आने से शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें