फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के युवकों समेत चार पर छात्रा के अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बीएससी छात्रा के अपहरण की कोशिश के मामले में जम्मू के युवकों के समेत चार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को लेने के लिए बुधवार रात नीरज निवासी मरता थाना रामनगर जिला उधमपुर जम्मू, विनोद कुमार निवासी बलीपुर मोड़ थाना उधमपुर आए थे। उन्होंने छात्रा से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जान पहचान बनाई थी। करीब दो साल से वह लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। जम्मू के युवकों का शहर के कॉशीराम कालोनी गडरियन का पुरवा निवासी रोहित और शाह आलम ने सहयोग किया।
रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार भोर छात्रा और चारों युवकों को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने पहले चारों युवकों का शांति भंग में चालान कर मामला को रफा-दफा करने की कोशिश की। लेकिन मामला एसपी तक पहुंचा तो पुलिस ने चारों को रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद एलआईयू और आईबी की टीमों ने जम्मू के युवकों की जांच की। हालांकि दोनों युवक की पहचान सही पाई गई। उनका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं था। वह गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे और वहीं युवती को ले जाने का मामला साफ हुआ। मामले में छात्रा के पिता ने चारों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें