फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नर्सिंग होम संचालकों पर दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक माह पहले डिप्टी सीएमओ की जांच में फर्जी मिले तीन नर्सिंग होम के संचालकों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। यह स्थिति तब है जब सीएमओ ने तीनों संचालकों के विरुद्घ एफआईआर के लिए पत्र लिखा था। अब सीएमओ ने पुलिस अधीक्षक को एफआईआर के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी जौहरी ने एक माह पहले शहर के दीप नर्सिंग होम और आलोक नर्सिंग होम और आंबापुर स्थित अवनी नर्सिंग होम में छापा मारा था। इस दौरान तीनों अस्पतालों के संचालक किसी प्रकार की डिग्री और पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा पाए। डिप्टी सीएमओ ने संचालकों को नोटिस देकर अपने-अपने अस्पताल की वैधता संबंधी अभिलेेख दिखाने का मौका भी दिया था।
मगर एक माह का समय बीत जाने के बावजूद तीनों अस्पतालों के संचालक अपनी वैधता से संबंधित एक भी प्रपत्र नहीं दिखा पाए। संचालकों ने सीएमओ कार्यालय की नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। इस पर सीएमओ ने तीनों पर एफआईआर कराने के लिए कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा था। मगर अभी तक इस मामले में एफआईआर नहीं हुई। अब संचालकों पर एफआईआर कराने के लिए सीएमओ ने एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें