फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में रखे मिली धातु की मूर्ति और चांदी के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह चांदी के जेवर व किसी अन्य धातु से निर्मित भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। कुछ ही देर में लोग जमा हो गए और खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने जेवर और मूर्ति पुजारी को सौंप दिए। मामले की जांच कराने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन

नौबस्ता रोड स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार की सुबह स्थानीय लोग पूजा के लिए पहुंचे तो देखा कि एक कोने में लाल रंग के कपड़े के साथ चांदी के जेवर और भगवान विष्णु की मूर्ति रखी है। जेवर में चांदी के दो मोटे कड़े, पैर के वजनी आभूषण थे। इसके साथ ही नागशैय्या पर लेटे हुए भगवान विष्णु की एक मूर्ति रखी थी।
जो किसी अन्य धातु से बनी थी। जेवर पड़े होने की खबर पर और लोग आ गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेवर, मूर्ति का वीडियो बनाने के बाद इन्हें मंदिर के पुजारी को सौंप दिया। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि जेवर व प्रतिमा की जांच सराफा कारोबारी से कराई जाएगी। अनुमान के तहत जेवर व मूर्ति चोरी के लग रहे हैं। जिसे कोई छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें