फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख धाता के खिलाफ पंचायत अधिकारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। धाता ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पंचायत सचिवों ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लाक प्रमुख के पति, पुत्र पर सचिवों को बुलाकर गाली-गलौज करने व विकास कार्यों में वसूली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत डीएम और सीडीओ से गुरुवार को ज्ञापन देकर की गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन समन्वय समिति के तत्वाधान में पंचायत सचिव डीएम और सीडीओ से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया कि ब्लाक प्रमुख धाता के पति विकास कार्यों में अवैध वसूली का दबाव सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों पर बना रहे हैं। उनके पुत्र द्वारा सचिवों के साथ गाली-गलौज की जा रही है।
जिससे सभी सचिव दहशत में हैं। उन्होंने मामले में गहन जांच कर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देते समय ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष विष्णु कुमार वर्मा और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें