खखरेरू। पुरानी रंजिश में 28 अगस्त की रात हुए बवाल और फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से पिस्टल बरामद हुई है।
आरोप है कि पुरमई गांव निवासी इरशाद अहमद के घर पर गांव के ही गुलफाम, मोहम्मद इरफान, इलियास अहमद, मोहम्मद इरशाद ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया था। मारपीट और फायरिंग हुई थी। मामले में पुलिस ने इरशाद की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
मामले में पुलिस ने गुलफाम और मोहम्मद इरफान को हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा है। गुलफाम के पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। थाना प्रभारी के अनुसार, गुलफाम और इरफान को काफी चोट लगी हैं। थानाध्यक्ष दीप नारायण सरोज ने बताया घटना की रात आरोपियों की ग्रामीणों ने पिटाई भी की थी, जिसकी इन्हें चोटें आई हैं। (संवाद)