फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवईधाम बनेगा कृषि महाविद्यालय-परमानंद महराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। रामजन्म भूमि न्यास के ट्रस्टी युग पुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के दर्शनों के लिए क्षेत्र के मवई धाम में तांता लगा रहा। महाराज ने कहा कि जल्द ही मवई धाम में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या से राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सहभागिता कर सोमवार को अपनी जन्म भूमि मवई धाम लौटे परमानंद महराज ने कृष्ण जन्मोत्सव मनाया और मंगलवार को विद्यालय के बच्चों और भक्तों के लिए दिनभर जलेबी के भंडारे का आयोजन किया।
कहा कि 21 साल पूर्व तिरहार क्षेत्र की बालिकाओं को इंटर तक की शिक्षा के लिए कॉलेज की सौगात देकर सपना पूरा किया था। अब यदि गिरि संप्रदाय के संतों की जमीन वैधानिक प्रक्रिया से उपलब्ध होती है, तो जिले के लिए भव्य कृषि महाविद्यालय खोलने का सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इसका निर्माण एक साल के अंदर शिष्यों के सहयोग से प्रारंभ करा दिया जाएगा। पूरा जीवन परमार्थ में बीता है, जो शेष जीवन है वह भी परमार्थ में ही लगा रहे हैं। इसी के तहत गृह जनपद में एक बड़ी सौगात देने की परिकल्पना को साकार होते देखने की इच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें