खागा। सुजानीपुर चौराहे पर स्थित सागर गारमेंट्स व साड़ी सेंटर का ताला खोलकर चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शटर खुला देखा तो दुकान मालिक को खबर दी। वह मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
संग्रामपुर सानी गांव निवासी शिवपूजन ने सुजानीपुर हाईवे किनारे सागर गारमेंट्स व साड़ी सेंटर के नाम से दुकान खोल रखी है। उसने दो दुकानें किराए पर ले रखी हैं और यह दुकानें खागा निवासी राजू की हैं। शुक्रवार को मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शिवपूजन को दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी।
शिवपूजन कुछ ही देर में दुकान पहुंच गए। चोर 15 हजार की नगदी और आठ लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े व महंगी साड़ियां चोरी कर ले गए थे। शिवपूजन ने बताया कि चोरों ने ताला खोलकर घटना की है। घटना की सूचना कोतवाली में दी गई है। अनुमान है कि चोर चार पहिया गाड़ी से आए थे। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच कराई जा रही है।