फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 23 मरीज मिले, 158 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में युवक को कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 158 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कुल 488550 नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमें अब तक 484317 की रिपोर्ट मिली है। शुक्रवार को 305 की कोरोना जांच रिपोर्ट आई थी, जिसमें 23 संक्रमित मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 7983 हो चुकी है। वहीं 3552 मरीज सही हो चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी अपूर्वा दुबने ने सभी रोगियों के आवासीय क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है लेकिन सतर्कता अभी भी जरूरी है। बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से लोग बचें। मास्क लगाएं तथा सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। शुक्रवार को अलग-अलग आयुवर्ग के 12,264 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। वहीं 281 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। 18 से 44 वर्ष तक के 1470 लोगों ने पहली और 4398 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 339 लोगों ने पहली और 1488 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसी क्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के 73 ने पहली और 324 ने दूसरी डोज लगवाई। 15 से 17 आयु वर्ग के 1194 ने प्रथम और 2978 ने दूसरी डोज ली। 281 फ्रंट लाइन वर्करों ने बूस्टर डोज लगवाई। संवाद -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें