फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने ईंट भट्ठा मुनीम को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप हाईवे पर शनिवार देर शाम कंटेनर की चपेट में आने से ईंट भट्ठा मुनीम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थरियांव के मेवली गांव निवासी लोचन अवस्थी का बेटा श्रीराम अवस्थी (45) औंग के सिकठिया गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठे में मुनीम था। शनिवार शाम वह घर जाने के लिए कल्यानपुर टोल प्लाजा तक दूसरे वाहन से आया और वहां से किसी अन्य वाहन का इंतजार कर रहा था।
इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि कंटेनर नंबर की जानकारी हो गई है। इसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें