फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र की खुदाई कर डीएनए जांच की दी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। कौशांबी के सैनी कोतवाली के बिजलीपुर गांव में दफन शव सूरज का है या रहमान का। इसके लिए सीओ सिराथू ने डीएनए जांच कराने की संस्तुति की है। सीओ के मुताबिक कब्र से शव को निकालकर डीएनए जांच की प्रक्रिया की जाए, ताकि पता चल सके कि शव किसका है। कब्र की खोदाई पर अंतिम फैसला डीएम कौशांबी करेंगे।
विज्ञापन

कौशांबी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के बनपुकरा गांव के सामने रेलवे लाइन पर 11 जून को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र ही एक मुस्लिम परिवार ने अपने पुत्र रहमान के रूप में करते हुए उसे दफन भी करा दिया था। 11 जून को ही खागा तहसील के कारीकान धाता से सूरज पुत्र संतराज भी लापता हुआ था। सूरज के घरवाले खोजबीन करते हुए कुछ दिन पहले सैनी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने तस्वीरों व कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की।
परिजनों ने डीएनए जांच की मांग करते हुए डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया था। इस पर गुरुवार को डीएम ने एसपी को और एसपी ने सीओ सिराथू डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। सीओ सिराथू ने धाता के हिन्दू परिवार की ओर से दिए जा रहे साक्ष्य, तर्क को सुनने के बाद शव के डीएनए जांच की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें