फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधन: पत्नी की मौत के कुछ देर बाद बुजुर्ग पति ने फांसी लगाकर दी जान, बेटा ने बताया मां रहती थीं बीमार

Thu, 06 Jan 2022 11:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन
फतेहपुर में पत्नी की मौत के सदमे में बुजुर्ग पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को गुरुवार सुबह छह बजे सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुनराही गली निवासी कंथराम मौर्य (85) और पत्नी गंगा देवी (80) के साथ पुराने घर में रहते थे।
विज्ञापन


उनका बेटा भानू सामने दूसरे घर में रहता है। बेटा सुबह माता-पिता को देखने पहुंचा तो पिता को कमरे में रस्सी के फंदे से छत की धन्नी से लटकता पाया। कुछ दूरी पर मां मृत हालत में पड़ी थी। बेटे ने बताया मां और पिता की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी।

रात को मां की बीमारी के चलते मौत हो गई। तभी पिता ने भी जान दे दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया दोनों बीमार रहते थे। पत्नी की मौत के सदमे में पति ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें